हरियाणा में भक्ति अन्दोलन

1. हरियाणा में भक्ति आंदोलन की शुरूआत कैसे हुई?

उत्तर: नाथपंथियों से (मध्यकाल में)

2. नाथ पंथियों के मुख्य केंद्र कौन-कौन से थे ?

उत्तर: पृथूदक (पेहोवा) और रोहतक

3. हरियाणा में नाथ पंथ की स्थापना किस जिले में हुई थी ?

उत्तर:- रोहतक जिला, अस्थल बोहर नामक स्थान पर 13वीं शताब्दी में

4. हरियाणा में नाथ पंथ की स्थापना किसने की ?

उत्तर:- चौरन्गीनाथ ने

5. वायुत्रि भूवन उपदेश और प्राणेसघाली किसकी  कृतियां हैं ?

उत्तर:- चौरंगी नाथ की, ये कृतियां खड़ी बोली में लिखी गई हैं ?

6. रोहतक में नाथ संप्रदाय के प्रचारक कौन थे ?

उत्तर:- सन्यासी मस्तनाथ, इनकी वाणियां ठेठ हिंदी में है ?

7. सूरदास का जन्म हरियाणा के किस जिले में हुआ ?

उत्तर: फरीदाबाद जिले में सीही गाँव में

(वे जन्म से अंधे थे । सूरदास जी एक सन्त तथा कवि थे ।

8. सुरसागर, साहित्यरत्न और सुर-सरावली किस की रचनाएं हैं ?

उत्तर: सूरदास की

9. किसका जन्म नारनौल के समीप बिजसेर नामक गांव में हुआ ?

उत्तर: वीरभान का 1543 ई में

सतनामियों के संप्रदाय की स्थापना की थी ।

10. वीरभान किसके समकालीन थे ?

उत्तर: दादू दया के

11. वीरभान की वाणियों की पुस्तक क्या कहलाती है?

उत्तर: ग्रंथ साहब

(उनका एक ईश्वर में विश्वास था । जिसे उन्होंने सतनाम अथवा सत्य का नाम दिया)

12. 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध संत और कवि कौन थे?

उत्तर: गरीबदास

13. झज्जर जिले के किस गावँ में गरीबदास का जन्म हुआ ?

उत्तर: छुडानी ग्राम 1717 ईं में (जाट परिवार में)

छुडानी गाँव में ही विरेन्द्र सहवाग का जन्म भी हुआ था।

14. गरीबदास ने अनेक पदों की रचना की जिनकी संख्या कितनी हैं ?

उत्तर: करीब 24 हज़ार

इनको निखर बोध नामक ग्रंथ में संकलित किया गया है ?

15. बीजक और रत्नसागर किसकी रचनाये है ?

उत्तर: गरीब दास की

16. गरीबदास के अनुयायियों को क्या कहा जाता है ?

उत्तर: गरीबदासी

17. निश्चल दास का जन्म हरियाणा के किस स्थान पर हुआ?

उत्तर: हांसी (हिसार) तहसील कुंगड़ नामक ग्राम में ।

18. निश्चल दास का जन्म कब और किस परिवार में हुआ ?

उत्तर: 1791 ई में जाट परिवार में

19. निश्चल दास किस पंथ के अनुयायी थे ?

उत्तर: दादू पन्थ

20. निश्चल दास ने किस भाषा में पुस्तकों की रचना की ?

उत्तर: संस्कृत भाषा  में

21. विचार सागर, वृति प्रभाकर, मुक्ति प्रकाश किसकी रचनाएं हैं ?

उत्तर: निश्चल दास की

22. नारनौल (महेन्द्रगढ) में निर्गुण भक्ति के अन्य संत कवियों में कौन मुख्य थे ?

उत्तर: नित्यानंद जी

23. इन्होंने किन पुस्तकों की रचना की ?

उत्तर: सत्य सिद्धांत प्रकाश और बराह खड़ी ।

24. गरीबदास के पुत्र का क्या नाम था ?

उत्तर: जैतराम

इन्होंने जन्म कथा नामक ग्रंथ की रचना की थी जो गरीब दास के जीवन पर आधारित है

25. गरीब दास के शिष्य दयालदास के अद्वैत दर्शन पर कौन सा ग्रन्थ लिखा गया है ?

  उत्तर: विचार परीक्षा (जो उत्तर शैली है)

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *