हरियाणा के प्रसिद्ध गुरुद्वारे

1. बाओली साहिब गुरूद्वारा कहां पर हैं ?

उत्तर:- पेहवा  में

(यहृ गुरुनानक देव जी के लिए प्रसिद्ध है)

2.गुरुद्वारा 9वीं पातशाही किस की याद में बनवाया गया था ?

 उत्तर:-गुरु तेग बहादुर जी की 

(यह स्थानेस्वर मंदिर के पास है)

3.गुरुद्वारा छठी पातशाही किस सरोवर के नजदीक स्थित है ?

उत्तर:- सन्निहित सरोवर के नज़दीक है

(यह सरोवर 7 नदियों का संगम स्थान है)

4.अम्बाला में कौन सा गुरुद्वारा है?

उत्तर:-गुरुद्वारा लाखनौर साहिब

5. लखनौर साहिब गुरुद्वारा का प्राचीन नाम क्या था?

उत्तर:- लखनावती लखनपुर और लखनौती

6. अम्बाला में और कौन कौन से गुरुद्वारे स्थित हैं ?

उत्तर:- सूर्य कुंड गुरुद्वारा और गुरुद्वारा मंजी साहिब

7. रोहतक जींद रोड पर कौन सा गुरुद्वारा स्थित है?

उत्तर:- गुरुद्वारा लाखन माजरा (ग्राम लाखन माजरा)

(यहाँ गुरु तेग बहादुर सिंह जी 13 दिन रुके थे )

8.रोहतक में कौन सा गुरूद्वारे है ?

उत्तर:-  बंगला साहिब गुरुद्वारा

9. महेंद्रगढ के नारनोल क्षेत्र में कौन सा गुरूद्वारा है?

उत्तर:- देशमेश गुरुद्वारा

10.सिरसा में कौन सा गुरुद्वारा स्थित है

उत्तर:- गुरुद्वारा चोर मार शाहिदा

(यह सिरसा डबवाली रोड पर स्थित है)

11.सिरसा चोर मार गुरुद्वारा किस की याद दिलाता है?  

उत्तर:-साधू संतो की याद

12.सिरसा का प्रमुख गुरुद्वारा  है?

उत्तर:- गुरुद्वारा चिल्ला साहिब

13. करनाल के तरावडी में कौन सा गुरुद्वारा है

उत्तर:- गुरुद्वारा शीशगंज                

14. यमुनानगर बिलासपुर में कौन सा गुरुद्वारा स्थित है

उत्तर:- कपालमोचन गुरुद्वारा ( यहाँ गुरु गोबिंद सिंह जी 52 दिन रुके थे)

15.कपालमोचन गुरुद्वारा और क्या कहा जाता है?

उत्तर:- गुरु गोबिंद सिंह जी का शस्त्र घाट

16.गुरुद्वारा पावटा साहिब काहा स्थित है ?

उत्तर:- यमुनानगर में

17.कपालमोचन तीर्थ को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर:-सोम सरोवेर  के

18.पंचकूला में कौन सा गुरुद्वारा स्थित है ?

उत्तर:- नाडा साहिब

19.कैथल में कौन कौन से गुरूद्वारे स्थित है?

उत्तर:-  गुरुद्वारा नीम साहिब, श्री माँजी साहिब और टोपियो वाला गुरुद्वारा

20.गुरुद्वारा मांजी साहिब कहा स्थित है?

उत्तर:-रोहतक में

21 धमतान साहिब गुरुद्वारा कहा स्थित है

उत्तर:- जींद    

(यह गुरुद्वारा है जहा हिन्दू सिख आस्था का प्रतीक है)

22.राजघाट गुरुद्वारा कहा स्थित है?

उत्तर:- कुरुक्षेत्र में 

(यहां 10 वें गुरु गुरुगोबिंद सिंह ने ब्रह्माणों से भेंट की थी

23.टोपियो वाले गुरूद्वारा किस लिए प्रसिद है?

उत्तर:- यहाँ रामायण और गुरुग्रन्थ साहिब का एक साथ पाठ होता है

24.वह गुरुद्वारा जो शीशे से बना हुआ है कहा है?

उत्तर:-अम्बाला में

(शीशे से बने होने के कारण इसे शीशगंज कहा जाता है)

25.दसवी पातशाही गुरुद्वारा कहा स्थित है?

उत्तर:- कुरुक्षेत्र में

(यह दसवें गुरु के लिए प्रसिद्ध है)

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *