महात्मा बुद्ध के जीवन से संबंधित सभी प्रश्न

1. महात्मा बुद्ध का जन्म कब और कहां हुआ था ?
उत्तर: लुम्बनी में (563 ईसवी) में

2. बिना अन्न जल ग्रहण किये बुद्ध ने कितने वर्ष तपस्या की ?
उत्तर: 6 वर्ष
6 वर्ष की कठिन तपस्या के बाद आपको ज्ञान प्राप्त हुआ था

3. बुद्ध की मृत्यु की घटना क्या कहलाती है ?
उत्तर: महापरिनिर्वाण

4. बुद्ध के प्रथम गुरु कौन थे ?
उत्तर: अलार कलाम

5. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे और इन्हें क्या कहा
जाता है ?
उत्तर: बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध थे। इन्हें एशिया की लाइट (लाइट ऑफ एशिया) कहा जाता है ।

6. गौतम बुद्ध का विवाह कब और किस से हुआ ?
उत्तर: गौतम बुद्ध का विवाह 16 वर्ष की आयु में यशोधरा के साथ हुआ

7. गौतम बुद्ध के पुत्र का क्या नाम था ?
उत्तर: राहुल

8. सिद्धार्थ जब कपिलवस्तु से निकले तो इन्होंने कौन से दृश्य देखे ?
उत्तर: बुढा व्यक्ति, एक बीमार व्यक्ति, शव तथा एक सन्यासी

9. आलार कलाम के बाद सिद्धार्थ ने किस से शिक्षा ग्रहण की ?
उत्तर: राजगिरि के रूद्रकरामपुत्र से शिक्षा ग्रहण की।

10. उरुवेला में सिद्धार्थ किन पांच साधको से मिले ?
उत्तर: उरुवेला में सिद्धार्थ कौंडिन्य, वप्पा, भादिया, महानामा और अस्सागी नामक साधको से मिले

11. सिद्धार्थ को किस नदी और किस वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई ?
उत्तर: वैशाख की पुर्णिमा की रात निरंजना (फल्गु नदी) के किनारे और पीपल के वृक्ष के नीचे सिद्धार्थ को ज्ञान की प्राप्ति हुई।

12. बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहा दिया ?
उत्तर: सारनाथ (ऋषिपत्नम) में दिया जिसे बौद्ध धर्म गर्न्थो में धर्मचक्र परिवर्तन कहा गया है ।
इन्होंने अपने उपदेश जनसाधारण की भाषा पाली में दिये ।

13. बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कहा दिये ?
उत्तर: बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश कौशल देश की राजधानी श्रावस्ति में दिए

14. इनके प्रमुख अनुयायी शासक कौन थे ?
उत्तर: बिम्बिसार, प्रसेनजित तथा उदयिन

15. कितनी वर्ष की आयु में गौतम बुद्ध ने घर त्यागा था ?
उत्तर: सांसारिक समस्याओं से तंग आकर सिद्धार्थ ने 29 वर्ष की आयु में घर को त्यागा था जिसे बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्र्मण कहा जाता है

16. ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ किस नाम से जाने गये ?
उत्तर: सिद्धार्थ ज्ञान प्राप्ति के बाद बुद्ध के नाम से जाने गये और यह स्थान बौद्ध गया कहलाया ।

17. बुद्ध की मृत्यु कब हुई और इस घटना को क्या कहा जाता है ?
उत्तर: बुद्ध की मृत्यु 80 वर्ष में 483 ईशा पूर्व कुशीनगर देवरिया (उतर प्रदेश) में हुई जिसे बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा जाता है।

18. किसने बुद्ध का अतिम संस्कार किया ?
उत्तर: बुद्ध का अंतिम संस्कार मल्लों ने अत्यन्त समानपूर्वक किया ।

19. बुद्ध की मृत्यु के बाद बुद्ध के शरीर के अवशेषों को कितने भागो में बांटा गया ?
उत्तर: बुद्ध की मृत्यु के बाद उनके शरीर के अवशेषों को 8 भागो में बाँट कर उन पर आठ स्तुपो का निर्माण किया

20. बुद्ध के जन्म और मृत्यु की तिथि किस आधार पर तय की गई है ?
उत्तर: यह चीनी परम्परा के कैन्टोन अभिलेख के आधार पर तय की गई है

21. बौद्ध धर्म का ज्ञान हमें कहा से प्राप्त होता है ?
उत्तर: बौद्ध धर्म का ज्ञान हमें त्रिपिटक से प्राप्त होता है तीनो त्रिपिटक की भाषा पाली है

22. बौद्ध धर्म का सिद्धांत क्या है ?
उत्तर: बौद्ध धर्म अनीश्वरवादी है इसमें आत्मा की परिकल्पना भी नहीं है

23. किस अवस्था को बुद्ध ने निर्वाण कहा है ?
उत्तर: तृष्णा के क्षीण हो जाने की अवस्था को बुद्ध ने निर्वाण बताया है ।

24. विश्व दुखों से भरा हुआ है यह सिद्धांत कहा से लिया गया है ?
उत्तर: यह बुद्ध के उपनिषद से लिया गया है ।

25. बुद्ध के अनुयायी कितने भागों में विभाजित है ?
उत्तर: बुद्ध के अनुयायी 2 भागो में विभाजित है।
1. भिक्षुक
2. उपासक

26. भिक्षुक से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर: बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए उन्हें सन्यास ग्रहण करना पड़ता है।

27. उपासक से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर: ग्रहस्थ जीवन व्यतीत करते हुए बौद्ध धर्म अपनाने वालो को उपासक कहा जाता है।

28. बौद्ध संघ में सम्मलित होने की न्यूनतम आयु क्या है ?
उत्तर: 15 वर्ष, इसमें सम्मलित होने को उपसम्पदा कहा जाता है ।

29. बौद्ध धर्म त्रिरत्न है वो कौन से हैं ?
उत्तर: बुद्ध, धम एव संघ

30. प्रथम बौद्ध संगीति कब हुई थी ?
उत्तर: यह 483 ईसा पूर्व राजगृह नामक स्थान पर हुई थी इसका अध्यक्ष महाकश्यप था और यह अजातशत्रु के शासनकाल में हुई थी ।

31. दूसरी बौद्ध सगीति कब और किस शासन काल में हुई थी ?
उत्तर: यह 383 ईसा पूर्व वैशाली नामक स्थान पर हुई थी । इसका अध्यक्ष सबाकामी था । यह कालाशोक के शासन काल में हुई थी ।

32. तीसरी बौद्ध संगीति कब और किस शासन काल में हुई थी ?
उत्तर: 255 ईसा पूर्व पाटलीपुत्र में हुई थी इसका अध्यक्ष मोग्गलीपुत्र था यह अशोक के शासन काल में हुई थी

33. चतुर्थ बौद्ध संगीति कब हुई तथा किस शासन काल में हुई थी ?
उत्तर: यह ईसवी के प्रथम शताब्दी में कुण्डलवन में हुई थी इसका अध्यक्ष वसुमित्र / अश्वघोष था यह कनिष्क के शासन काल में हुई थी ।

34. चतुर्थ बौद्ध संगीति के बाद बौद्ध धर्म कितने भागों में बंट गया ?
उत्तर: यह 2 भागों में बंट गया।
एक हीनयान दूसरा महायान

35. धार्मिक जलुस सबसे पहले किसने शुरू किए थे ?
उत्तर: धार्मिक जलुस सबसे पहले बौद्ध धर्म के द्वारा शुरू किये गए थे ।

36. बुध्द पूर्णिमा क्या है ?
उत्तर: बौद्धों का पवित्र त्योहार वैशाख पूर्णिमा है जिसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है इसका महत्व यह है इस दिन बुद्ध का जन्म हुआ था तथा ज्ञान की प्राप्ति ओर उन्हें महापरीनिर्वाण की प्राप्ति हुई थी

37. बुद्ध ने सांसारिक दुखों के सम्बन्ध में कितने आर्य सत्य के उपदेश दिये थे ?
उत्तर: चार आर्य सत्य के उपदेश दिये थे
1. दुख 2. दुख निरोध 3. दुख निरोधग़ामनी 4. दुख समुदाय

38. बौद्ध धर्म का प्रमुख लक्ष्य क्या है ?
उत्तर: बौद्ध धर्म का प्रमुख लक्ष्य निर्वाण है जिसका अर्थ है दीपक का बुझ जाना तथा जीवन मरण चक्र से मुक्त हो जाना

39. बुद्ध ने सांसारिक दुखों की मुक्ति हेतु कौन सा मार्ग बताया है ?
उत्तर: उन्हने अष्टांगिक मार्ग बताया है 1. सम्यक दृष्टि 2. सम्यक स्कल्प 3. सम्यक वाणी 4. सम्यक कर्मान्त 5. सम्यक आजीव 6. सम्यक व्यायम 7. सम्यक स्मृति एव 8. सम्यक समाधि

40. बुद्ध के अनुसार अष्टांगिक मार्ग का पालन करते हुऐ क्या नष्ट हो जाती है ?

उत्तर: इन अष्टांगिक मार्ग का पालन करते हुए मनुष्य की भव तृष्णा नष्ट हो जाती है उसे निर्वाण प्राप्त हो जाता है ।

41. बुद्ध ने निर्वाण प्राप्ति को सरल बनाने के लिए कितने शीलों पर बल दिया है ?
उत्तर: अहिंसा सत्य असत्य चोरी ना करना अपरिग्रह किसी प्रकार की संपत्ति ना रखना मदिरा सेवन ना करना असम में भोजन ना करना सुप्रद बिस्तर पर नहीं सोना धन संचय ना करना स्त्रियों से दूर रहना नृत्य गान आदि से दूर रहना ।

42. ग्रहस्थों के लिए कितने तथा भिक्षुओं के लिए कितने शीलों को मानना अनिवार्य है ?
उत्तर: ग्रहस्थों के लिए केवल प्रथम पांच शील को मानना जरूरी है तथा भिक्षुओं के लिए दसों शीलो को मनना अनिवार्य है ।

43. बौद्ध ने किस मार्ग का उपदेश दिया ?
उत्तर: मध्यमा मार्ग यानी मध्यमा प्रतिपद का उपदेश दिया ।

44. बौद्ध और जैन धर्म में क्या समानता है ?
उत्तर: यह दोनों धर्म अनीश्वरवाद है ।

45. जातक कथाएँ क्या प्रदशित करती है ?
उत्तर: यह बताती है कि बोधिसत्व का अवतार मनुष्य रूप में भी हो सकता है और पशुओं में भी हो सकता है ।

46. बोधिसत्व के रूप में पुर्नजन्म की श्रखंला के अंतर्गत बुद्ध का अंतिम जन्म कौन सा था ?
उत्तर: दीर्घ श्रखला के अंतगर्त बुद्ध ने शाक्य मुनि के रूप में जन्म लिया इसके उपरांत मैत्रेय और अनाम बुद्ध के अवतरित होना शेष है ।

47. सर्वाधिक बुद्ध मुर्तियों का निर्माण किस शैली के अंतगर्त किया गया है ?
उत्तर: इनमूर्तियों का निर्माण गन्धार शैली के अंतगर्त किया गया है लेकिन बुद्ध की प्रथम मूर्ति मथुरा शैली के अंतर्गत बनी थी ।

48. पड़ोसी देशों में बौद्ध धर्म का प्रचार किसने किया ?
उत्तर: बौद्ध धर्म का प्रचार गुरु रिंनपाँच ने किया था ।
इनका सम्बन्ध बौद्ध धर्म के बज्रयान शाखा से था इनकी सबसे ऊंची मूर्ति हिमाचल प्रदेश में सर झील में है ।

49. भारत में सबसे पहले उपासना के लिए मूर्ति किसकी थी ?
उत्तर: सबसे प्रथम मूर्ति बुद्ध की थी।

50. त्रिपिटक कौन कौन से हैं ?
उत्तर: विनयपिटक, सुत्रपिटक, अभिद्म्भपिटक

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *