खेलो इंडिया गेम्स के बारे में महत्वपूर्ण बिंदु

खेलो इंडिया गेम्स के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु-

शुरुआत:- 

31 जनवरी 2018 में नयी दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में किया गया था ।

संस्करण :- 

– खेलो इंडिया का पहला संस्करण दिल्ली में आयोजित किया गया था।

– दूसरे और तीसरे संस्करण क्रमशः पुणे और असम में आयोजित किए गए थे।

– खेलो इंडिया का चौथा संस्करण टोक्यो ओलंपिक के बाद हरियाणा के पंचकुला में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में 21 खेलों को शामिल किया गया हैं। इनमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, मुक्केबाजी, साइकिलिंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, कयाकिंग एवं कैनोइंग, कबड्डी, पैरा खेल, रोइंग, निशानेबाजी, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती और वुशु शामिल हैं।

खेलो इंडिया,  पंचकुला 

Q. खेलो इंडिया गेम्स का 4th संस्करण (वर्ष 2022) कहां आयोजित हुआ  ?

उत्तर: पंचकुला में (पंचकूला के सेक्टर-3, ताऊ देवीलाल स्टेडियम में)

Q.पंचकुला में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स कब से कब तक चले ?

उत्तर:  4th जून से 13th जून 2022

Q. खेलो इंडिया गेम्स में कितने शहरों ने मेजबानी की  ?

उत्तर: 5

  1. पंचकुला
  2. चंडीगढ़
  3. शाहाबाद, जिला कुरुक्षेत्र
  4. अंबाला
  5. दिल्ली

Q. खेलो इंडिया गेम्स में हरियाणा ने कुल कितने पदक अपने नाम किये ?

उत्तर: 137

Note : – 137 में कुल 52 गोल्ड, 39 सिल्वर, 46 ब्रोंज मैडल शामिल हैं ।

Q. खेलो इंडिया गेम्स का शुभंकर क्या था ?

उत्तर: धाकड़

Q. खेलो इंडिया गेम्स में कितने पारंपरिक खेल पेश किए गए हैं ?

उत्तर: 5

1.थांग-टा 2.गटका 3.मलखंब 4.कलारीप्पयाट्टू 5.योगासन

Q. खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पारंपरिक शुभंकर कौन-कौन से हैं ?

उत्तर: जया (काला हिरण) और विजय (टाइगर)

जया (काला हिरण) और विजय (टाइगर) के साथ हरियाणा का धाकड़ वाला शुभंकर भी प्रदर्शित किया गया ।

Q. ‘धाकड़‘ हरियाणा का एक …………. है ।

उत्तर: बुल

Q. खेलो इंडिया गेम्स के पहले संस्करण कहाँ आयोजित किए गए थे ?

उत्तर: 2018- दिल्ली 2019- पुणे, महाराष्ट्र 2020- गुवाहाटी, असम

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *