तुगलक वंश (1320 से 1398 ई.)

1. खिलजी वंश का अंत करके किसने दिल्ली में तुगलक वंश की स्थापना की थी?

  उत्तर: गाजी मलिक ने 8 सितंबर 1320 ईस्वी में   गाजी मालिक जो गयासुद्दीन तुगलक के नाम से जाना जाता है

2. खिलजी वंश का अंत किस तिथि को हुआ?

उत्तर:  5 सितंबर 1320 को।

3. नहरों का निर्माण कराने वाला प्रथम शासक कौन था?

उत्तर: गयासुद्दीन तुगलक , इसने सिंचाई के लिए कुओं का भी निर्माण करवाया।

4.  गयासुद्दीन तुगलक ने दिल्ली के समीप पहाड़ियों पर    कौन सा नगर बसाया?

उत्तर: तुगलकाबाद , रोमन शैली से निर्मित इस नगर में एक दुर्ग का निर्माण भी हुआ तथा इस दुर्ग को 56 कोट के नाम से भी जाना जाता है।

5.  गयासुद्दीन की मृत्यु किस प्रकार हुई थी?

उत्तर:  1325 में बंगाल के अभियान से लौटते समय जूना खान द्वारा निर्मित लकड़ी के महल में दबकर।

6.  मुहम्मद बिन तुगलक का दूसरा नाम क्या था?

 उत्तर: जूना खां

7. जूना खां मुहम्मद बिन तुगलक के नाम से दिल्ली के सिहासन पर किस के बाद गद्दी पर बैठा?

उत्तर:  गयासुद्दीन तुगलक की मृत्यु के बाद

8.  मध्य काल के सभी सुल्तानों में से कौन सर्वाधिक शिक्षित विद्वान एवं योग्य व्यक्ति था?

    उत्तर: मुहम्मद बिन तुगलक

9. किस शासक को स्वपनशील, पागल एवं रक्त पिपासु के नाम से जाना जाता है?

 उत्तर: मुहम्मद बिन तुगलक को उसकी सनक भरी योजनाओं,  क्रूर कृत्यों एवं दूसरों के सुख-दुख  के प्रति उपेक्षा भाव रखने के कारण

  1. मुहम्मद बिन तुगलक ने कौन-कौन सी 4 योजनाएं  चलाई?

उत्तर: दोआब क्षेत्र में कर वृद्धि, राजधानी परिवर्तन, संकेतिक मुद्रा का प्रचलन तथा

खुरासन एवं कराचिल का अभियान।

11.  मुहम्मद बिन तुगलक ने अपनी राजधानी का नाम बदल कर क्या रखा?

   उत्तर: दिल्ली से देवगिरी में स्थानांतरित करके दौलताबाद नाम रखा गया।

12.  सांकेतिक मुद्रा के दौरान मुहम्मद बिन तुगलक ने कौन से सिक्के चलाए?

उत्तर: कांसा, तांबा के सिक्के चलाए जिनका मूल्य चांदी के रुपए टका के बराबर होता था।

13. एडवर्ड थॉमस ने मुहम्मद बिन तुगलक को क्या संज्ञा दी थी?

 उत्तर: प्रिंस ऑफ मनिअर्स की

14. अफ्रीकी मोरोको यात्री इब्नबतूता कब भारत आया था?

उत्तर: लगभग 1333 ईसवी में सुल्तान ने इसे दिल्ली का काजी बनाया था तथा 1342 ईस्वी में अपने राजदूत के रूप में चीन भेजा था।

15. मुहम्मद तुगलक के समय की घटनाओं का वर्णन किस पुस्तक में है?

 उत्तर: इबनबतूता की पुस्तक रेहला।

इसने अपनी पुस्तक में विदेशी व्यापारियों के आवागमन डाक चौकियों की स्थापना एवं गुप्तचर व्यवस्था के बारे में लिखा है।

  1.  मुहम्मद बिन तुगलक ने किस जैन साधु के साथ विचार विमर्श किया था?

उत्तर: जिन प्रभासूर नामक जैन साधु के साथ।

  1.  मुहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु कहां हुई थी?

  उत्तर: इनकी मृत्यु 20 मार्च 1351 को सिंध जाते समय थट्ता के निकट गोडाल में

  हुई  थी।

18.  दक्षिण में हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाइयों ने 1336 ईस्वी में स्वतंत्र राज्य विजयनगर की स्थापना किसके शासनकाल में की थी?

 उत्तर: मुहम्मद बिन तुगलक के शासन काल में

19. मुहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु पर इतिहासकार बदायूनी ने क्या लिखा ?

  उत्तर: उसने लिखा अंततः लोगों को उससे मुक्ति मिली और उसे लोगों से

20. ऐसा कौन सा पहला शासक था जो अजमेर में शेख मोइनुदीन चिश्ती की दरगाह और बहराइच में सालासर मसूद गाजी के मकबरे पर गया था?

 उत्तर: महुम्मद बिन तुगलक

21. बदायूं में मीरन मुलहीम, दिल्ली में शेख, निजामुद्दीन औलिया आदि संतों की कबर पर मकबरा किसने बनवाया?

 उत्तर मुहम्मद बिन तुगलक ने

22. फिरोज तुगलक का राज्याभिषेक कब हुआ

उत्तर:  दिल्ली में 1351 में।

खलीफा द्वारा इसे कासिम आमिर उल मोममीन की उपाधि दी गई

23. फ़िरोज़ तुगलक ने कितने करों को समाप्त करके कौन से चार कर लगाये ?

उत्तर: 24 कर समाप्त किये तथा खराज (लगान) ख़ुम्स (युद्ध में लूट का माल) जजिया एव जकात कर लगाये ।

24. ऐसा कौन सा शासक था जिसने ब्राह्मणों पर जजिया कर लागू किया था

उत्तर: फिरोज तुगलक ने

25. 300 नगरों की स्थापना  तथा पांच बड़ी नेहरों का निर्माण किसने कराया ?

उत्तर: फिरोज तुगलक ने (इन नगरों में हिसार, फिरोजाबाद, दिल्ली, फतेहाबाद, जौनपुर, फिरोजपुर) मुख्य हैं।

26. फिरोज तुगलक के शासन काल में किसके 2 स्तंभों को लाकर दिल्ली में स्थापित किया गया

उत्तर:  टोपरा गांव ( खिजराबाद) एवं मेरठ से अशोक के दो स्तम्भों को लाकर ।

27.  अनाथ मुस्लिम महिलाओं विधवाओं तथा लड़कियों की सहायता के लिए फिरोज तुगलक ने कौन से नए विभाग की स्थापना की

उत्तर: दीवाने-ए-खैरात

28.  फिरोज तुगलक ने दीवाने-ए-बंदगान की स्थापना किसके लिए की ?

उत्तर: दासों की देखभाल के लिए (इनके समय में सबसे अधिक दासों की संख्या करीब एक लाख 80 हजार थी)

29.  किस सुल्तान ने अपनी आत्मकथा की रचना की ?

उत्तर: फिरोजशाह तुगलक ने अपनी आत्मकथा फतूहात-ए-फिरोजशाही की रचना की

30.  जियाउद्दीन बरनी एवं शम्श-ए-शिराज अफीफ को किस ने अपना संरक्षण प्रदान किया ?

उत्तर: फिरोज तुगलक ने

31.  इसके द्वारा जारी किए गए चांदी एवं तांबे के मिश्रण से निर्मित सिक्कों को क्या कहा जाता था ?

उत्तर: इन्हें अद्धा एवं विख जाता था

32.  फिरोज तुगलक की मृत्यु कब हुई ?

उत्तर: सितंबर 1388 ईस्वी में

33. दिल्ली में फिरोज कोटला ,फिरोजशाही दुर्ग का निर्माण किसने करवाया ?

उत्तर: फिरोज तुगलक ने

34. फ़िरोज़ तुगलक के काल में निर्मित खान-ए-जहाँ तेलगानी के मकबरे की तुलना किस से की गयी ?

उत्तर: इसकी तुलना जेरुसलम में निर्मित उमर की मस्जिद से की गयी ।

35. तुगलक वंश का अंतिम शासक कौन था ?

उत्तर: तुगलक वंश का अंतिम शासक नासिरुदीन महमूद तुगलक था । इसका शासन दिल्ली से पालम तक था ।

36. तैमुरलंग ने कब और किस सुल्तान के समय दिल्ली पर आक्रमण किया ?

उत्तर: तैमुरलंग ने सुल्तान नासिरुदीन महमूद तुगलक के समय 1398 ईस्वी, में दिल्ली पर आक्रमण किया ।

37. नासिरुदीन के समय किस ने मलिकुशर्शक (पूर्वाधिपती) की उपाधि धारण की और स्वतंत्र राज्य की स्थापना की ?

उत्तर: नासिरुदीन के समय मलिकुशर्शक (पूर्वाधिपती) की उपाधि धारण करके एक हिजड़ा मालिक सरवर ने जौनपुर में एक स्वतंत्र राज्य की स्थापना की।

38. फ़िरोज़ तुगलक ने कहां से और कितने ग्रंथो को लूट कर उनमें से कुछ का किस भाषा में अनुवाद कराया ?

उत्तर: फ़िरोज़ तुगलक ने ज्वालामुखी मन्दिर के पुस्तकालय से 1300 ग्रंथो को लूटकर उनमें से कुछ का फारसी में विद्वान उपाऊदीन द्वारा द्लायते-फ़िरोज़शाही नाम से अनुवाद कराया ।

39. फ़िरोज़ शाह तुगलक द्वारा स्थापित दर-उल-शफा क्या था ?

उत्तर: फ़िरोज़ तुगलक द्वारा बनाया गया एक खैराती अस्पताल

40. हुजुर दिल्ली दूर है किसने कहा और किस शासक के लिए कहा ?

उत्तर: ये वाक्य ख्वाजा निजामुदीन औलिया ने गयासुदीन तुगलक के लिए कहा था ।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *