हरियाणा के प्राचीन किले और महल

1 .जल महल हरियाणा के किस जिले में है?
उत्तर:- नारनौल में । इसका निर्माण 1591 ई. में नारनौल के जागीरदार शाह कुली खां ने करवाया था।

2. माधोगढ़ का किला कौन सी पहाड़ियों में स्थित है?
उत्तर:- महेंद्रगढ़ की अरावली की पहाडियो में ।
यह सवाई माधोपुर के शासक माधोसिंह ने बनवाया था।

3. बल्लभगढ़ में किस राजा का किला है?
उत्तर:- राजा नाहर सिंह का।
इसे राजा बल्लू के पुत्र किशन सिंह ने पूरा करवाया था। इस किले में दो गेट हैं अजीत सिंह गेट तथा बल्लू गेट ।

4. काला आम हरियाणा के किस जिले में है। और यहां पर कौन सा युद्ध हुआ था?
उत्तर:- पानीपत में । 1761 में पानीपत का तीसरा युद्ध अहमद शाह, अब्दाली और मराठों के सदाशिवराव भाऊ के मध्य हुआ था।

5. कौन सा ऐतिहासिक किला है, जो बाद में नाहर सिंह का किला बना?
उत्तर:- तावडू का किला । जो तावडू, सुहाना (गुरूग्राम) में है?

6. ह्वेनसांग ने हरियाणा के किन-किन किलों के बारे में बताया है ?
उत्तर:- चनेटी ग्राँव का स्तूप जो जगाधरी (यमुनानगर) में है। इसके बारे में ह्वेनसांग ने बताया है कि यहां अशोक के स्तूप के अवशेष है ।

7. महम की बावड़ी जो रोहतक में है यह किस राजा के शासनकाल में बनवाई गई थी?
उत्तर:- 1656 ईं. में शाहजहां के शासनकाल में । इसे सूद्दो कलाल ने बनवाया था ।

8. राजा सोहन सिंह ने किस किले का निर्माण करवाया था।
उत्तर:- सोहना का किला
गुड़गांव में 18वीं शताब्दी में बनवाया गया था।

9. तोशाम की बरादरी जो भिवानी में है इसे और किस नाम से भी जाना जाता है।
उत्तर: इसे पृथ्वीराज की कचहरी के नाम से जाना जाता है। इस भवन में एक भी चौखट का प्रयोग नहीं किया गया है।

10 जींद का किला किस राजा ने बनवाया था?
उत्तर: 1775 में गणपत सिंह ने जींद को जीतकर इस विशाल किले का निर्माण करवाया था ।

11. किस मकबरे में तुगलक से लेकर ब्रिटिश काल तक की परंपरागत वास्तु कला को सजाया गया।
उत्तर: इब्राहिम खान का मकबरा जो नारनौल में स्थित है।

12. काबुली बाग कहां पर है?
उत्तर: पानीपत में, पानीपत की प्रथम लड़ाई (1526 ई.) में जीतकर बाबर ने इसे बेगम मुसम्मत की याद में बनवाया था।

13. चोर गुम्बद किसने और कहां पर बनवाया था?
उत्तर:- नारनौल में ।
जमाल खान ने अपनी समाधि स्थल के रूप में इसे बनवाया था। जमाल खान एक अफगानी था ।

14. कोस मीनार का निर्माण किसने और कहां पर करवाया?
उत्तर: शेरशाह सूरी ने । शेरशाह सूरी ने जी. टी. रोड के प्रत्येक 2 मील पर जनता की सुविधा हेतु इन मिनारों का निर्माण करवाया था। इन मिनारों पर दिये जले होते थे । इनकी रोशनी से ही पुराने लोग दूरी का पता लगाया करते थे ।

15. शाहजहां के शासनकाल में नारनौल में किसका छत्ता बनवाया गया था।
उत्तर: राय मुकुंद दास का छत्ता जिसे बीरबल का छत्ता के नाम से भी जाना जाता है।

16. मोटिया कलां के नाम पर कौन सा किला बना हुआ है।
उत्तर: अलवर का किला जो पलवल में है। इसका निर्माण शेरशाह सूरी के समय में हुआ था।

17. रामगढ़ का किला कहां पर है।
उत्तर: पंचकूला, चण्डीगंढ में

18. कर्ण का किला हरियाणा के किस जिले में है।
उत्तर: कुरुक्षेत्र, थानेसर में । इसे कर्ण के टिल्ले के नाम से भी जानते हैं।

19. सिरसा में किस राजा का किला है।
उत्तर:- राजा सारस का किला।

20. इब्राहिम लोधी का मकबरा कहां पर बना हुआ है।
उत्तर: पानीपत में पानीपत के युद्ध में पराजित होकर उसकी मृत्यु हो गई थी और वहीं पर उस का मकबरा बना दिया गया था।

21. यमुनानगर में कौन-कौन से किले हैं?
उत्तर: छछरौली का किला, संगौरा का किला, बुड़िया का किला
छछरौली राजा रवि शेर सिंह का किला हुआ करता था । बुड़िया का किला सिख शासकों द्वारा निर्मित है।

22. जींद के राजा गजपत सिंह का किला कहां पर है।
उत्तर: करनाल में ।
ब्रिटिश काल में इस किले का प्रयोग जेल और घुडसवार सेना के क्वार्टर के रुप में किया जाता था ।

23. खिज्र खां का मकबरा कहां पर स्थित है।
उत्तर: जाटवारा, सोनीपत में । यह मकबरा 1522-24 ई. में इब्राहिम लोधी द्वारा बनवाया गया था।

24. गोपाल गिरी का दुर्ग या गोपाल गिरी का किला कहां पर स्थित है ?
उत्तर: गुड़गांव में।

25. रजिया बेगम का मकबरा कहाँ पर है ?
उत्तर: कैथल में।
यहाँ पर रजिया तथा उसके पति का कत्ल सरदारों द्वारा किया गया था

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *