नंद वंश (344 ई.पू. से 322 ई.पू)

1. शिशुनाग वंश की स्थापना कैसे हुई ?

उत्तर: नाग दशक को उसके अमात्य शिशुनाग ने 412 ईसा पूर्व अपदस्थ करके मगध पर शिशुनाग वंश की स्थापना की

2. शिशुनाग ने अपनी राजधानी पाटलिपुत्र से हटाकर कहां स्थापित की ?

उत्तर: वैशाली में

3. शिशुनाग वंश का शासनकाल कितना था ?

उत्तर: 412 ईसा पूर्व से 345 ईसा पूर्व तक

4. शिशुनाग ने किस राज्य को मगध साम्राज्य में  मिलाया ?

उत्तर: अवंती को

5. शिशुनाग ने कितने वर्षों तक मगध पर शासन किया ?

उत्तर: 412 ईसा पूर्व से 394 ईसा पूर्व तक

6. शिशुनाग के उत्तराधिकारी का क्या नाम था ?

उत्तर: कालाशोक इसको काकवर्ण के नाम से जाना जाता था

7. कालाशोक ने कितने वर्षों तक मगध पर शासन किया ?

उत्तर: 394 ईसा पूर्व से 366 ईसा पूर्व तक

8. कालाशोक ने अपनी राजधानी को कहां स्थानांतरित किया ?

उत्तर: पाटलिपुत्र

9. कालाशोक के शासनकाल में किस बौद्ध संगीति का आयोजन हुआ था ?

उत्तर: द्वितीय बौद्ध संगीति का वैशाली में

10. कालाशोक की मृत्यु कैसे हुई ?

उत्तर: राजधानी के निकट घूमते घूमते किसी व्यक्ति ने छुरा मार कर कालशोक की हत्या कर दी

11. शिशुनाग वंश का अंतिम राजा कौन था ?

उत्तर: महानंदीन या नंदी वर्धन

12. नाग वंश के अंतिम राजा नंदी वर्धन का शासन काल कितने समय का था ?

उत्तर: 366 ईसा पूर्व से 344 ईसापूर्व तक

13. शिशुनाग वंश के बाद किस वंश ने मगध पर शासन किया ?

उत्तर: नंद वंश ने

यह सबसे शक्तिशाली वंश साबित हुआ

नंद वंश

(344 ईसापूर्व से 322 ईसापूर्व तक )

14. नंद वंश का संस्थापक कौन था ?

उत्तर: महापद्मनंद

15. नंद वंश को नवनंद क्यों कहा जाता है ?

उत्तर: इसमें 9 राजा हुये थे इस वजह से इसे नवनंद कहा जाता है

16. महाबोधि में नंदवंश के कितने राजाओं के नाम मिलते हैं

उत्तर: 8 राजाओं के नाम मिलते हैं

1. उग्रसेन 2. पांडुक  3. पांडूगति 4. भूतपाल 5. राष्ट्रपाल 6. गोविषानक

7. दससिद्धक 8. कैवर्त 9. धन

17. किसको महापुराणों में महापदम कहां गया है ?

उत्तर: उग्रसेन को

शेष आठ उसी के पुत्र थे

18. महापद्मनंद ने अपने आपको क्या कहा था ?

उत्तर: महापद्मनंद ने अपने आप को एकरात कहा था यह नन्द वंश का सबसे शक्तिशाली शासक था

19. कलिंग शासक खारवेल ने कलिंग विजय का जिकर   किस अभिलेख में किया ?

उत्तर: हाथी गुम्फा अभिलेख में

20. हाथीगुम्फा अभिलेख से हमें क्या जानकारी मिलती है ?

उत्तर: इस अभिलेख से हमें यह जानकारी मिलती है कि पदमनंद कलिंग से जैन प्रतिमा उठाकर ले गया था

21. महापदमनंद का मित्र कौन था ?

उत्तर: व्याकरणाचार्य पाणिनि

इसने पाटलिपुत्र में रहकर ही शिक्षा प्राप्त की थी

22. नंद वंश के शासक किस धर्म के पोषक थे ?

उत्तर: जैन धर्म के

23. धनानंद के जैन अमात्य कौन थे ?

उत्तर: शाकटाल, स्थूलभद्र

24. कौन से विद्वान नंद वंश के काल में उत्पन्न हुए ?

उत्तर: वर्ष, उपवर्ष, वरुरुचि, कात्यायन

25. नंद वंश की सेना में कितने सैनिक कितने गुडसवार व कितने गज थे ?

उत्तर: 200000 पैदल सैनिक 3000 गज 20000 गुडसवार

26. धनानंद से जनता क्यों संतुष्ट नहीं थी ?

उत्तर: अत्यंत कर लगाने की वजह से

27. नंद वंश का अंतिम शासक कौन था ?

उत्तर: धनानंद

28. धनानंद किस का समकालीन था ?

उत्तर: सिकंदर का

29. धनानंद को किसने पराजित किया था ?

उत्तर: धनानंद को चंद्रगुप्त मौर्य ने युद्ध में पराजित किया तथा मगध पर एक नए वंश मौर्य वंश की स्थापना की

30. चंद्रगुप्त मौर्य ने किस की सहायता से धनानंद की हत्या की ?

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य ने 322 ईसा पूर्व अपने गुरु चाणक्य की सहायता से धनानंद की हत्या की तथा मौर्य वंश की स्थापना की

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *