- तत्सम शब्द :- जो शब्द संस्कृत भाषा से हिंदी भाषा में बिना किसी बदलाव के लिए गए हैं। उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं जैसे चरित्र, कार्य, मृत्यु आदि
- तद्भव शब्द :- ऐसे शब्द जो संस्कृत भाषा से थोड़े बदलकर हिंदी में लाए गए हैं वे तद्भव शब्द कहलाते हैं जैसे अंधेरा, खेत, कान, धीरज, पत्थर आदि
- देशज शब्द :- जो शब्द देश के विभिन्न प्रदेशों में प्रचलित आम बोलचाल की भाषा से हिंदी में आए हैं जैसे धोती, पेटी, चुन्नी आदि
- विदेशी शब्द :- जो शब्द विदेशियों के संपर्क में आने पर विदेशी भाषा में हिंदी भाषा में लाए गए हैं उन्हें विदेशी शब्द कहते हैं। जैसे पेंसिल, स्टेशन, कार, कंप्यूटर आदि
तत्सम शब्द, तद्भव शब्द, देशज शब्द, विदेशी शब्दों के कुछ उदाहरण निचे दिए गए हैं ।
तत्सम शब्द | तद्भव शब्द | देशज शब्द | विदेशी शब्द |
अंधकार | अंधेरा | ||
अक्षी | आंख | ||
अग्नि | आग | ||
मयूर | मोर | ||
दिवस | दिन | ||
दुग्ध | दूध | ||
धैर्य | धीरज | ||
पक्षी | पंछी | ||
पत्र | पत्ता | ||
पुत्र | बेटा | ||
शत | सौ | ||
श्रावण | सावन | ||
स्वर्ण | सोना |